उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की चौथी मंजिल पर बने कैफेटेरिया में लगी और देखते ही देखते धुआं पूरे हिस्से में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कैफेटेरिया से शुरू हुई आग
जवाहर भवन में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि आग की शुरुआत चौथी मंजिल स्थित कैंटीन से हुई। आग लगते ही भवन में मौजूद कर्मचारियों ने उपलब्ध फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं। स्थिति गंभीर होते देख सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कर्मचारी के अनुसार, किसी की जान को खतरा नहीं पहुंचा, हालांकि आग से संपत्ति को काफी नुकसान होने की आशंका है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: हज़रतगंज स्थित जवाहर भवन में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
दमकल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा, "आग बुझाने का कार्य चल रहा है…" pic.twitter.com/jPDSenJW2l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां जवाहर भवन पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ रही थी, जिसके चलते अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने बताया कि कैफेटेरिया से शुरू हुई आग तेजी से फैल गई थी। लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारियों ने पहले भवन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण दमकल विभाग की सहायता लेनी पड़ी।
डिप्टी सीएम ने बताया शॉर्ट सर्किट की आशंका
मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आग पर लगभग पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया।
Read More

