HomeBreaking Newsमानसून सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन, युवा उद्यमियों की सराहना...

मानसून सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन, युवा उद्यमियों की सराहना और राहुल गांधी पर कसा तंज

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह मानसून देश के लिए लाभकारी होता है, उसी तरह संसद का यह सत्र भी जनहित और राष्ट्रहित में उपयोगी साबित होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों का सक्रिय और प्रभावी होना देश के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल विपक्ष की ओर से हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

युवा उद्यमियों की सराहना, राहुल गांधी पर कसा तंज

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारतीय युवाओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की नई सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘स्काईरूट’ स्टार्टअप की टीम की औसत आयु केवल 28 वर्ष है और इन युवाओं ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं किसी 56 वर्षीय युवक की बात नहीं कर रहा हूं। मैं उन युवा उद्यमियों की बात कर रहा हूं जिनकी औसत आयु 28 वर्ष है। वे अपनी उपलब्धियों के लिए बधाई के पात्र हैं।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले एक महीने में देश ने कई ऐसे मील के पत्थर हासिल किए हैं, जिन पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए।

आर्थिक मजबूती का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी संघर्षों और पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, उर्वरक और रसायनों की उपलब्धता को लेकर चुनौतियां सामने आईं, लेकिन इन परिस्थितियों के बावजूद भारत ने 7.7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर बनाए रखी और दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की।

Read More

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, सभी कर्मचारी सुरक्षित

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments