HomeBreaking Newsकनाडा में खूनी हमला, टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में हुई अंधाधुंध फायरिंग,...

कनाडा में खूनी हमला, टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत

कनाडा(Canada) के टोरंटो शहर में मनाए जाने वाले एक फेमस स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर अचानक फायरिंग शुरु हो गई। यह घटना मिडटाउन टोरंटो में आयोजित वार्षिक लैटिन सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ के दौरान हुई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

टोरंटो पुलिस सर्विस के मुताबक, यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे के बाद सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंगटन एवेन्यू के आसपास हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस, पैरामेडिक्स और अन्य आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से पांच लोगों के गोली लगने की पुष्टि हुई जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में ‘एक्टिव शूटर’ अलर्ट

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए टोरंटो पुलिस ने इलाके में ‘एक्टिव शूटर’ अलर्ट जारी किया। सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया है और संदिग्ध की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर लोगों से अपील की गई है कि वे जांच पूरी होने तक प्रभावित इलाके से दूर रहें।

हमले की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी के पीछे की वजह या हमलावर के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं हुई है। जांच टीम प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘उनकी धुनें भविष्य में भी…’, दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर भावुक हुए PM मोदी, CM विजय…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments