HomeBreaking Newsआज अयोध्या और बस्ती को करोड़ों की सौगात देंगे CM योगी, कई...

आज अयोध्या और बस्ती को करोड़ों की सौगात देंगे CM योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

CM Yogi Adityanath Ayodhya and Basti Visit: UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या और बस्ती के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों जिलों में 937 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 294 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी दोनों जगहों पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे और कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र और सहायता सामग्री बाटेंगे।

अयोध्या में विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे अयोध्या जनपद के सोहावल पहुंचेंगे। यहां वह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 432 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये लागत की कुल 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे वह बस्ती के लिए रवाना होंगे।

बस्ती को बड़ी सौगात

दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री बस्ती जिले के हरैया में मौजूद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचेंगे। यहां वह 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, हरैया के निर्माण काम का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही कई विभागों की ओर से लगाई गई विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी को भी देखेंगे।

77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

बस्ती के विधानसभा कप्तानगंज और हरैया क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री 504.34 करोड़ रुपये की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं सहायता सामग्री भी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं पर अपनी बात रखेंगे।

गोरखपुर होंगे रवाना

अयोध्या और बस्ती के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। वहां वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनका यह दौरा पूर्वांचल में विकास परियोजनाओं को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Read More:

प्रंचड रूप में आया मानसून! दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में 48 घंटे तक बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD की चेतावनी जारी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments