HomeBreaking Newsगाज़ियाबाद-नोएडा में बारिश का कहर, 3 साल की बच्ची की मौत, स्कूलों...

गाज़ियाबाद-नोएडा में बारिश का कहर, 3 साल की बच्ची की मौत, स्कूलों में छुट्टी घोषित

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में गुरुवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसी दौरान, अपने घर के बाहर सड़क पर जमा बारिश के पानी में फिसलकर गिरने से तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मानवी के तौर पर हुई है, जो विजय नगर पुलिस स्टेशन इलाके के सर्वोदय नगर की रहने वाली थी।

सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब तक लोगों को पता चला कि क्या हुआ है, तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर नाराज़गी जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बारिश से हुई अव्यवस्था से निपटने के बीच, गाज़ियाबाद ज़िला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी।

नेशनल हाईवे-9 पर गाज़ीपुर बॉर्डर के पास भारी जलभराव के कारण दिल्ली-गाज़ीबाद रूट पर लंबा जाम लग गया। एक अन्य घटना में, गाज़ीबाद के वसुंधरा सेक्टर 13 में लगातार बारिश के कारण एक निर्माणाधीन बेसमेंट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां खड़ी एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए। पास का बिजली का खंभा भी गड्ढे की ओर झुक गया। कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

नोएडा में सेक्टर 16, 33 और 12 समेत कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। कई जगहों पर घुटने तक पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में मुश्किल हुई।

कई मोटरसाइकिल और स्कूटर के एग्जॉस्ट में पानी घुसने से वे बंद हो गईं, जिससे चालकों को पानी भरे रास्तों पर अपनी गाड़ियां धक्का देकर ले जानी पड़ीं। कुछ लोगों ने सड़क के किनारे बने डिवाइडर के सहारे चलकर पानी से भरी सड़कों को पार किया।

 

READ MORE: जाह्नवी कपूर की मेहंदी पर चढ़ा प्यार का रंग, बॉयफ्रेंड शिखर का नाम देख ठहर गईं सबकी निगाहें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments