HomeBreaking Newsलखनऊ में UP कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, CM योगी की अध्यक्षता...

लखनऊ में UP कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, CM योगी की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

UP Cabinet Meeting: UP सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी। बैठक में 21 से अधिक प्रस्तावों पर बातचीत के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है। इनमें नई स्टार्टअप नीति, होमगार्डों के लिए कैशलेस इलाज, शिक्षा, नगर विकास और पंचायती राज विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं।

होमगार्डों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

कैबिनेट बैठक में प्रदेश के करीब 1.60 लाख होमगार्डों के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार, उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। साथ ही प्रदेश के तीन जिलों में नए विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव पर भी फैसला होने की संभावना है।

शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी अहम प्रस्ताव

बैठक में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक दुर्घटना बीमा का लाभ देने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा मदरसा शिक्षा परिषद के अनुदानित अरबी-फारसी मदरसों में काम करने वाले शिक्षकों की रिटायरमेंट से पहले अचानक मौतहोने पर देय ग्रेच्युटी के भुगतान से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

वेतन समिति और नगर विकास से जुड़े फैसले संभव

कैबिनेट बैठक में उप्र अधीनस्थ (सहकारी समितियां और पंचायत) लेखा परीक्षा सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली और वेतन समिति 2016 की सिफारिशों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा गोरखपुर नगर निगम को बुनियादी ढांचा विकास निधि से क्रेडिट रेटिंग एन्हांसमेंट के लिए गारंटी उपलब्ध कराने और म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की अनुमति पर भी फैसला हो सकता है।

गोरखपुर और वाराणसी को मिल सकती हैं नई सौगातें

बैठक में गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। नगर निगम गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की मंजूरी पर भी विचार होगा। वहीं वाराणसी में रोपवे पायलट परियोजना के तहत जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने पेश किया जा सकता है।

Read More:

रेवाड़ी में घर के अंदर हुआ जोरदार धमाका, 3 साल की बच्ची समेत 4 लोग झुलसे, शीशे-दरवाजे टूटकर दूर गिरे

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments