HomeBreaking NewsPM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी...

PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ से किया सम्मानित

PM Modi Slovakia Award Order of the White Double Cross: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ प्रदान किया गया है। इस सम्मान के साथ वह यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्लोवाकिया की मजबूत मित्रता को समर्पित किया।

सम्मान मिलने पर PM मोदी ने जताया आभार

सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ब्रातिस्लावा में ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ सम्मान प्राप्त कर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्लोवाकिया की जनता, सरकार और राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। पीएम ने कहा कि वह इस पुरस्कार को भारत और स्लोवाकिया के बीच अटूट दोस्ती को समर्पित करते हैं।

व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई अहम चर्चा

स्लोवाकिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं से भी मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और व्यापारिक अवसरों को विस्तार देने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो के साथ संयुक्त रूप से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की।

कई प्रमुख क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधि रहे शामिल

बैठक में रेलवे, रक्षा, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दोनों देशों ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और नई साझेदारियों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान भारत में तेजी से बढ़ते आर्थिक अवसरों और निवेश संभावनाओं को भी प्रमुखता से रखा गया।

विदेश मंत्रालय ने साझा की बैठक की जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जानकारी देते हुए बताया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो के साथ रेलवे, डिफेंस, ऑटोमोटिव सेक्टर, एनर्जी, न्यूक्लियर एनर्जी, आईटी और हेल्थकेयर समेत अलग-अलग डोमेन के स्लोवाक बिजनेस और इंडस्ट्रीज के लीडर्स से मुलाकात की। पीएम ने हाल के सालों में भारत की ओर से शुरू किए गए बड़े सुधारों और पॉलिसी पहलों पर जोर दिया, जिसमें ‘शांति’ एक्ट भी शामिल है और स्लोवाक कंपनियों को भारत में बढ़ते मौकों का फायदा उठाने के लिए हिम्मत दी।”

योग शिविर में भी शामिल हुए PM 

स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित योग शिविर में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्लोवाक युवाओं ने दोनों नेताओं की मौजूदगी में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम ने भारत की योग परंपरा और दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को भी नई पहचान दी।

राष्ट्रपति भवन में हुई द्विपक्षीय मुलाकात

योग कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को उपहार भेंट किया, जबकि राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने भी उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक पेंटिंग प्रदर्शनी का भी दौरा किया।

रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला दौरा

स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने के साथ प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। सम्मान, व्यापारिक सहयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए दोनों देशों ने आपसी साझेदारी को और मजबूत करने का संदेश दिया है।

Read More:

ईरान जंग में तबाही मचाने वाला अमेरिका का B-52 परमाणु बॉम्बर कैलिफोर्निया में क्रैश, 8 लोगों की मौत

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments