HomeBreaking Newsबाबा विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने सोमनाथ मंदिर से लाए पवित्र...

बाबा विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने सोमनाथ मंदिर से लाए पवित्र जल से किया जलाभिषेक, राज्यपाल भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 मई) आध्यात्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों से जुड़े विशेष दौरे पर हैं। दिन की शुरुआत उन्होंने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन से की। इसके बाद उनका कार्यक्रम बागपत और फिर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से लाए गए पवित्र जल से जलाभिषेक भी किया गया।

काशी और सोमनाथ के बीच आध्यात्मिक जुड़ाव

मुख्यमंत्री और राज्यपाल का यह कार्यक्रम ऐसे समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में शामिल थे। इसे काशी और सोमनाथ के आध्यात्मिक संबंध का प्रतीक माना जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में भी दर्शन किए और आरती में हिस्सा लिया।

बागपत के कार्यक्रम में होंगे शामिल

वाराणसी के बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव बागपत जिले का नांगल (मोजीजाबाद) क्षेत्र होगा। यहां स्थित श्री गोरक्षनाथ आश्रम, खोखरा भगवानपुर में आयोजित नवनाथों की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और आठमान भंडारा कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नाथ संप्रदाय से जुड़े इस आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासन में उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में उद्योग जगत के सम्मेलन में होंगे शामिल

आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वह भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित ‘CII Annual Business Summit 2026’ में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का विषय “Vision for India @ 100” रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकसित भारत, वैश्विक अर्थव्यवस्था, निवेश और औद्योगिक विकास में उत्तर प्रदेश की भूमिका जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।

Read More

मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन मोड में भारत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments