HomeBreaking Newsमौत के मुंह से लौटा मासूम, पिता ने दो बेटों संग नहर...

मौत के मुंह से लौटा मासूम, पिता ने दो बेटों संग नहर में लगाई छलांग, 5 KM बहने के बाद टहनी पकड़कर 12 घंटे टिका रहा 9 साल का सम्राट

हरियाणा के फरीदाबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’ की कहावत सच साबित हुई। फतेहपुर बिल्लौच इलाके में बीते रविवार की शाम भागवत दयाल नामक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटों के साथ आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण सफलता नहीं मिली। परिवार में मातम छाया हुआ था, तभी सोमवार सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सबको हैरान कर दिया।

12 घंटे मौत से लड़ा 9 साल का बच्चाZ

इस भीषण हादसे में भागवत दयाल का 9 वर्षीय बड़ा बेटा सम्राट चमत्कारिक रूप से जीवित बच गया है। सम्राट छलांग लगाने के बाद पानी के बहाव में करीब 5 किलोमीटर दूर तक बह गया। पलवल के मांदकोल गांव के पास उसने पानी में झुकी एक पेड़ की टहनी को पकड़ लिया और करीब 12 घंटे तक उसी के सहारे मौत से लड़ता रहा। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब गांव के दो युवक, राजेंद्र और उसका साथी, सैर पर निकले तो उन्होंने बच्चे की चीख सुनी। राजेंद्र ने बिना वक्त गंवाए नहर में छलांग लगाई और सम्राट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ग्रामीणों ने मानवता दिखाकर बचाई जान

बच्चे को बाहर निकालने के बाद राजेंद्र उसे अपने घर ले गए, उसे गर्म कपड़े दिए और प्राथमिक उपचार किया। पूरी रात गंदे और ठंडे पानी में रहने के कारण बच्चे की स्थिति बिगड़ गई थी। होश में आने पर सम्राट ने अपनी मां का मोबाइल नंबर दिया, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। अपने कलेजे के टुकड़े को सुरक्षित देख मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। हालांकि, सम्राट की जान बच गई, लेकिन इस घटना का दूसरा पहलू बेहद दुखद रहा।

पिता और छोटे भाई के शव बरामद

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस दर्दनाक घटना में पिता भागवत दयाल और उनके छोटे बेटे की जान नहीं बचाई जा सकी। दोनों के शव उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना शेरगढ़ (छाता) इलाके से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस अब उन कारणों का पता लगाने में जुटी है जिसकी वजह से एक पिता ने इतना खौफनाक कदम उठाया और हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया।

 

READ MORE: नोएडा में ‘सस्ते टूर पैकेज’ के नाम पर करोड़ों की ठगी, लॉजिक्स मॉल में ऑफिस खोलकर बैठे 3 शातिर डायरेक्टर गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments