HomeBreaking Newsपंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और...

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह ED की टीम ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यहां ED की करीब 15 गाड़ियां पहुंचीं और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। अधिकारियों ने किसी भी व्यक्ति को अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

ED सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा की कंपनी पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी GST खरीद दिखाने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि मोबाइल फोन कारोबार से जुड़े इस मामले में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, दिल्ली की फर्जी फर्मों के जरिए खरीद के नकली बिल तैयार किए गए। आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए दुबई से भारत में अवैध फंड की राउंड-ट्रिपिंग भी की गई।

कंपनी के ऑफिस पर भी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, ED ने संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास के अलावा हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के दफ्तर पर भी छापेमारी की है। फिलहाल एजेंसी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह इस साल मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ तीसरी और पिछले एक महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

ED की कार्रवाई पर भड़की पंजाब सरकार

ED की रेड के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने केंद्र पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और भाजपा में शामिल कराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उद्योगपति अशोक मित्तल के यहां भी छापेमारी हुई थी और बाद में उन्होंने पार्टी बदल ली।

Read More

शुभेंदु अधिकारी ने ली बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन ममता बनर्जी खुद को बता रहीं CM? अब तक क्यों नहीं बदला X बायो

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments