हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने रोहतक में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए जब भी सरकार कोई बड़ी योजना लेकर आती है, कांग्रेस उसका विरोध करती रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी ने हमेशा “अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ” की राजनीति की है।
महिलाओं के सम्मान को पहुंचाया ठेस
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के सम्मान को कुचलने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद जैसी सर्वोच्च संस्था में नारी शक्ति का अपमान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध कर कांग्रेस ने लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।
भाजपा का संकल्प नारी सम्मान
मुख्यमंत्री सैनी संबोधन में आगे कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न नेतृत्व है। इसके उलट BJP का संकल्प नारी सम्मान, नारी अधिकार और नारी नेतृत्व को मजबूत करना है। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल को रोककर जश्न मना रही है, लेकिन देश की महिलाएं इसे कभी माफ नहीं करेंगी।
2029 चुनाव में कांग्रेस का होगा सफाया
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आने वाले 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं, लेकिन कम से कम महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए था। उन्होंने राहुल गांधी पर महिलाओं के सम्मान का मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते रहे और लोगों में डर फैलाते रहे, जबकि खतरा संविधान को नहीं बल्कि कांग्रेस को है।
Read More
अजमेर में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 घायल

