HomeCurrent Newsलॉरेंस बिश्नोई गैंग का ‘बॉबी कबूतर’ गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ‘बॉबी कबूतर’ गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात बदमाश ‘बॉबी कबूतर’ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस इनामी आरोपी के संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताए जा रहा है। पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था और उस पर मकोका और एनआईए से जुड़े केस भी दर्ज हैं।

कई आपराधिक केस दर्ज

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सक्रिय गैंगस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी कबूतर पर हत्या, हत्या के प्रयास और संगठित अपराध के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नदीम ब्रदर्स हत्याकांड में भी उस पर सबसे ज्यादा गोलियां चलाने का आरोप है। स्पेशल सेल ने उसे दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से गिरफ्तार किया, जिसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले बॉबी कबूतर पंजाब में मौजूद था। उसने अपने साथी शाहरुख के साथ मिलकर वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी। इसके बाद वह फरार हो गया और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से मूसेवाला हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों और साजिश के पहलुओं पर महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments