Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCBSE ने 12वीं के बाद जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट

CBSE ने 12वीं के बाद जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे देशभर के लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड नतीजे जारी कर दिए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2025 को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस साल कुल 93.60% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। यह पिछले साल से 0.06% ज्यादा है, जो दर्शाता है कि छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस बार 95% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों की सफलता दर इससे 2.37% कम रही। यह ट्रेंड पिछले कुछ सालों से जारी है, जहां बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments