Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsतुर्की से जुड़े नशा तस्कर गिरोह का खुलासा, अमृतसर पुलिस ने तीन...

तुर्की से जुड़े नशा तस्कर गिरोह का खुलासा, अमृतसर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-हवाला कार्टेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने तुर्की में बैठे तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर से जुड़े नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह, प्रदीप शर्मा और मनी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब एक किलो हेरोइन बरामद की है।

इसके अलावा एक करोड़ से ज्यादा की हवाला राशि, कैश काउंटिंग मशीन और एक कार भी जब्त की है, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, मामले की जांच जारी है आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर मामले की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments