HomeBreaking News'जो होली ना खेले वह घर से ना निकले', गोंडा ASP का...

‘जो होली ना खेले वह घर से ना निकले’, गोंडा ASP का बयान हुआ Viral

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह टिप्पणी तीन दिन पहले होली पर्व की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित बैठक में दी गई थी।

“जो होली न खेलना चाहे, घर से बाहर न निकलें”

पीस कमेटी की बैठक के दौरान गोंडा ASP राधेश्याम राय ने कहा था कि होली मस्ती और उत्साह का त्योहार है, जो किसी धर्म या समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता। उन्होंने कहा, “जो लोग होली नहीं खेलना चाहते, वे उस दिन अपने घर से बाहर न निकलें।

उन्होंने आगे कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप का प्रतीक है। “शाम को सब लोग गुजिया खाते हैं, गले मिलते हैं और माहौल सामान्य हो जाता है,” उन्होंने कहा कि कुछ लोग त्योहार के दौरान अत्यधिक उत्साह में रहते हैं, जिन्हें समझाना हर बार संभव नहीं होता।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

एएसपी राधेश्यान राय के बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं, जबकि मुस्लिम समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने इसका समर्थन किया है। मुस्लिम समाज के नसीब अली ने कहा कि एएसपी ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, जिसे सकारात्मक रूप से लिया जाना चाहिए। उन्होंने भी त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने की बात कही।

Read More

AI समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी, शिमला से तीन युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments