HomeBreaking NewsAI समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी, शिमला से...

AI समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी, शिमला से तीन युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार सुबह की गई इस कार्रवाई के बाद जब दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हो रही थी, तब हिमाचल पुलिस ने सोलन जिले के धर्मपुर में उन्हें रोक लिया और तीनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया।

इस घटनाक्रम के बाद हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गईं। हिमाचल पुलिस का कहना है कि राज्य पुलिस को इस गिरफ्तारी की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, इसलिए यह कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं थी।

AI समिट प्रदर्शन से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान हुए प्रदर्शन के सिलसिले में की। बताया जा रहा है कि जिन तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी नहीं हैं, बल्कि अन्य राज्यों से संबंधित हैं। माना जा रहा है कि वे रोहड़ू क्षेत्र में ठहरे हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांच कर रही दिल्ली पुलिस

जानकारी के मुताबिक, ये युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहड़ू के मेंदली स्थित एक रेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने वहां से रेस्ट हाउस का रजिस्टर भी अपने कब्जे में लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि कमरा किसके नाम से बुक किया गया था और वे वहां कब से ठहरे थे।

क्या है पूरा मामला?

20 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच अचानक शुरू हुए इस प्रदर्शन से आयोजन स्थल पर हलचल मच गई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित लोगों को हिरासत में लिया।

Read More

जापान दौरे पर CM योगी, यूपी को मिला ₹11 हजार करोड़ का निवेश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments