HomeBreaking Newsसलमान खान ने शुरू किया अपना YouTube चैनल, कहा- ‘शुरू से शुरू...

सलमान खान ने शुरू किया अपना YouTube चैनल, कहा- ‘शुरू से शुरू करते हैं’

सलमान खान ने अपने फैंस को एक नया सरप्राइज दिया है। फिल्मों और टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सुपरस्टार ने अब अपना आधिकारिक YouTube चैनल भी शुरू कर दिया है। सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की और बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर उनके फैंस को कई तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा। उनके चैनल पर पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल सफर तक की झलक मिलने की उम्मीद है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर किया ऐलान

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए YouTube चैनल लॉन्च करने की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल YouTube चैनल, A से Z तक, यहां पर सब मिलेगा।’ चैनल के इंट्रो वीडियो में सलमान ऑरेंज रंग के शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा है। चैनल पर घोषणा से पहले ही आठ शॉर्ट्स मौजूद थे। लॉन्च के शुरुआती घंटों में वीडियो को मिले व्यूज के बाद अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सलमान आगे किस तरह के वीडियो साझा करेंगे।

चैनल के बायो में खुद को बताया एक्टर, आर्टिस्ट और पेंटर

सलमान खान ने अपने YouTube चैनल का परिचय भी साधारण रखा है। बायो में लिखा है, ‘फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर, समाजसेवी, यह मेरा ऑफिशियल चैनल है।’ इससे संकेत मिलता है कि चैनल पर सिर्फ फिल्मों से जुड़ी जानकारी ही नहीं, बल्कि सलमान की जिंदगी के दूसरे पहलुओं को भी जगह मिल सकती है। हालांकि, उन्होंने अभी तक नियमित वीडियो अपलोड करने के शेड्यूल या कंटेंट की विस्तृत योजना का खुलासा नहीं किया है।

कई बॉलीवुड सितारे पहले से YouTube पर सक्रिय

सलमान खान से पहले आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, वरुण धवन और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे भी YouTube पर अपना कंटेंट साझा करते रहे हैं। इनके चैनलों पर व्लॉग, ट्रैवल वीडियो, कुकिंग, फिटनेस और पर्दे के पीछे की झलक देखने को मिलती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान वामशी पैदिपल्ली के आगामी प्रोजेक्ट SVC63 से जुड़े हैं। इस फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है और इसके ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। फिलहाल उनके नए YouTube चैनल को लेकर फैंस की नजर इस बात पर है कि सुपरस्टार सबसे पहले कौन-सा खास वीडियो साझा करते हैं।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments