HomeBreaking News‘कितनी नीच हरकत है...’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर रामायण के...

‘कितनी नीच हरकत है…’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर रामायण के ‘लक्ष्मण’ का फूटा गुस्सा

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी का मामला इन दिनों चर्चा में है। इस मुद्दे को लेकर देशभर में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में फेमस टीवी सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस घटना को श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं से जुड़ा बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सुनील लहरी(Sunil Lahri) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और लंबे संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों की कड़ी मेहनत और बड़ी संख्या में लोगों के योगदान के बाद रामलला का भव्य मंदिर बना जहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

दुख जताते हुए कही ये बात…

उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि जिस स्थान को लोग श्रद्धा और भरोसे का केंद्र मानते हैं वहां इस तरह की घटना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग ही ऐसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं तो यह विश्वास को गहरा नुकसान पहुंचाता है।

दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग

एक्टर ने सरकार और कानून व्यवस्था से अपील की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि सजा ऐसी होनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले कई बार सोचे।

सुनील लहरी ने अपने पोस्ट के जरिए भी श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और दोषियों को कठोर दंड दिए जाने की बात कही।

क्या है राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला?

यह मामला उस समय सामने आया जब समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडे ने मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से जांच शुरू कराई गई और मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : UP पुलिस SI PET 2026 में बड़ा हादसा, दौड़ के दौरान युवती समेत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments