HomeBreaking Newsसिर्फ बैकवर्ड एरिया का सर्टिफिकेट देने से विकास नहीं होता... स्कूल, कॉलेज,...

सिर्फ बैकवर्ड एरिया का सर्टिफिकेट देने से विकास नहीं होता… स्कूल, कॉलेज, ITI और सड़क बनाना जरूरी – CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा जिले के फतेहगढ़ साहनेवाली में आईटीआई कॉलेज की नई इमारत का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने राज्य सरकार की रोजगार और विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कई घोषणाएं कीं।

2500 युवक-युवतियों का पंजाब पुलिस में भर्ती

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे 2500 युवक-युवतियां पंजाब पुलिस में भर्ती होकर सीधे विभिन्न थानों में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और अब तक 63 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

साहरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल होंगे अपग्रेड

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने साहरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि अस्पताल को 100 बेड का किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले बच्चों को फीस और जुर्माना माफी की अर्जियां लिखना सिखाया जाता था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए हैं। शिक्षकों और प्रिंसिपलों को फिनलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव स्कूलों के स्तर पर दिखाई दे रहा है।

Read More

CM योगी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन, यूपी में निवेश के लिए कारोबारियों के साथ की बैठक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments