HomeBreaking NewsLPG e-KYC Last Date: गैस सिलेंडर बुकिंग पर आएगा संकट? e-KYC के...

LPG e-KYC Last Date: गैस सिलेंडर बुकिंग पर आएगा संकट? e-KYC के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, जानें 31 अगस्त के बाद क्या होगा

LPG e-KYC Last Date: देशभर के करीब 33 करोड़ LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना जरूरी है। अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे में अगर आपकी LPG e-KYC भी लंबित है तो इसे पूरा करने के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त है। इससे पहले e-KYC की डेडलाइन 16 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया था। इसके बाद सरकार ने इसे आठ दिन और आगे बढ़ा दिया।

KYC नहीं हुई तो क्या गैस बुकिंग रुकेगी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर 31 अगस्त तक LPG e-KYC नहीं कराई गई तो क्या होगा। तेल विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं से e-KYC पूरा करने की अपील की है, लेकिन अभी तक साफ नहीं कहा गया है कि KYC नहीं कराने वालों की गैस सिलेंडर बुकिंग बंद कर दी जाएगी या उन्हें सिलेंडर बाजार दर पर खरीदना पड़ेगा।

कंपनियों ने क्या कहा?

भारत पेट्रोलियम ने 1 अगस्त को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें लिखा था कि बिना किसी रुकावट के LPG सेवा का लाभ जारी रखने के लिए अपना e-KYC पूरा करें। वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी एक्स पर पोस्ट कर उपभोक्ताओं से e-KYC कराने की अपील की, लेकिन उसकी पोस्ट में भी गैस बुकिंग बंद होने की बात नहीं कही गई।

घर बैठे ऐसे करें LPG e-KYC

LPG e-KYC की प्रक्रिया आप अपने स्मार्टफोन से घर बैठे पूरी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी संबंधित गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इंडियन ऑयल के लिए IndianOil ONE, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए HP Pay और भारत गैस के लिए Bharat Gas ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए Aadhaar FaceRD ऐप भी डाउनलोड करना होगा। इसके बाद संबंधित तेल कंपनी के ऐप में लॉगिन कर e-KYC विकल्प चुनें और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी करें।

गैस एजेंसी पर भी करा सकते हैं KYC

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर सहज नहीं हैं तो नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी जाकर भी e-KYC करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और गैस पासबुक लेकर जाएं और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के जरिए अपना सत्यापन पूरा कराएं।

डिलीवरी के समय भी है सुविधा

LPG सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान भी e-KYC कराई जा सकती है। जब डिलीवरी मैन सिलेंडर लेकर घर आए, तो उसके पास मौजूद आधिकारिक POS मशीन के जरिए मौके पर ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराया जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही e-KYC पूरी कर ली है, उन्हें इसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं है।

Read More:

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर घर लाने से पहले जान लें वास्तु के ये जरुरी नियम, खुशियों से महक उठेगा जीवन!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments