HomeBreaking NewsIND vs ENG 1st T20I: बारिश ने बिगाड़ा खेल, अभिषेक शर्मा और...

IND vs ENG 1st T20I: बारिश ने बिगाड़ा खेल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों पर फिरा पान

भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में बुधवार को खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए, लेकिन लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। अंततः अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही भारत ने दो विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन सिर्फ 1 रन बनाकर कैच आउट हुए, जबकि ईशान किशन बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

अभिषेक और श्रेयस ने संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को संभाला। अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। श्रेयस अय्यर ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अभिषेक का अच्छा साथ निभाया और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, बारिश के कारण दोनों बल्लेबाजों की मेहनत का नतीजा मैच के रूप में नहीं मिल सका।

20 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी

अभिषेक की 20 गेंदों में फिफ्टी इंग्लैंड में T20I मैचों में किसी भारतीय द्वारा लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले केएल राहुल ने 2018 में मैनचेस्टर में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 6 चौके और 4 छक्‍के लगाए। उनके और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी हुई।

अय्यर ने ठोका अर्धशतक

उपकप्‍तान तिलक वर्मा 13 गेंदों पर 13 रन ही बना सके। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी 9वीं टी20I फिफ्टी पूरी की। इसके लिए उन्‍होंने 38 गेंदों का सहारा लिय। वह इंग्लैंड में 50+ रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इससे पहले सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2018 में कार्डिफ में 47 रन बनाए थे।

महमूद ने झटके 3 विकेट

श्रेयस के आउट होने के बाद हर्षित राणा को मैदान पर भेजा गया, ताकि वह तेजी से रन बना सकें। हालांकि, राणा खाता तक नहीं खोल पाए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हुए। शिवम दुबे 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्‍लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments