भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक उड़ान से शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का काफी समय से इंतजार था लेकिन पहले दिन की बात करें तो उड़ान को उम्मीद से कम यात्री मिली। उड़ान से मात्र नौ यात्री नोएडा से भोपाल पहुंचे, जबकी भोपाल से 36 यात्री रवाना हुए।इसी के साथ ही आपको बता दें कि पहली उड़ान से नोएडा से भोपाल केवल नौ यात्री आए, जबकि भोपाल से जेवर 36 यात्रियों ने सफर किया। इंडिगो ने इस रूट पर यह सेवा शुरू की
एयरलाइन की पहली उड़ान, 6E-7653, तय समय के अनुसार शाम 6:50 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा सेवा की शुरुआत के मौके पर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने परंपरा के अनुसार फायर टेंडर का इस्तेमाल करके विमान का वॉटर सैल्यूट से स्वागत किया।
इस नई उड़ान के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ और बुलंदशहर जैसे दिल्ली-NCR शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और यह सेवा लोकप्रिय होगी।

