HomeBreaking Newsक्रॉस वोटिंग करने पर एक्शन में हरियाणा कांग्रेस, 4 विधायकों के बताए...

क्रॉस वोटिंग करने पर एक्शन में हरियाणा कांग्रेस, 4 विधायकों के बताए नाम

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पार्टी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन चार विधायकों के नाम सार्वजनिक किए, जिन पर पार्टी लाइन के खिलाफ मतदान करने का आरोप है। कांग्रेस ने कहा कि इन सभी को जल्द कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा।

4 विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढ़ौरा से रेनू बाला ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी पार्टी की डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक को दे दी गई है और सभी विधायकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

5 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की चर्चा

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह चर्चा सामने आई थी कि कुल 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। हालांकि कांग्रेस ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर केवल चार विधायकों के नाम ही सार्वजनिक किए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक शैली चौधरी और रेनू बाला, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की करीबी मानी जाती हैं। वहीं चुनाव से एक दिन पहले शैली चौधरी के पति रामकिशन गुर्जर ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

दो विधायक पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

इस बीच सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। दोनों ने कहा कि जिन विधायकों के वोट रद्द होने की बात कही जा रही है, उनमें उनके नाम भी उछाले जा रहे हैं। कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे और दोनों विधायकों को समझाकर अपने साथ विधानसभा ले गए।

Read More

पंजाब में नशा विरोधी अभियान जारी, हेरोइन-अफीम समेत 69 तस्कर गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments