HomeBreaking Newsसर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे 'बिग बी', एक...

सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे ‘बिग बी’, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे मौजूद

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Big B) ने अपनी सेहत को लेकर एक भावुक ब्लॉग पोस्ट साझा की जिसके बाद उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई। अपने लेख में बिग बी ने अस्पताल में सर्जरी, आईसीयू में रहने और इलाज के बाद घर लौटने के अनुभव का भी जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी या सर्जरी की वजह के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अस्पताल में इलाज और सर्जरी के बाद घर वापस लौटने का समय किसी भी व्यक्ति के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने जिंदगी के उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में हिम्मत बनाए रखना ही असली ताकत होती है। उन्होंने यह भी लिखा कि कुछ लोग कठिन समय का मजबूती से सामना करते हैं जबकि कुछ लोग परिस्थितियों के सामने समझौता कर लेते हैं। उनके अनुसार, हर व्यक्ति का अपना नजरिया और रास्ता होता है।

सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन

ब्लॉग के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “खेल खत्म हो गया है, लेकिन काम अभी भी जारी है।” इस पोस्ट को लेकर फैंस कई तरह की बातें सोचने लगे थे और उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने लगे थे।

उनके कई फैंस ने कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी। बता दें कि अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं। हाल ही में उन्होंने जनता दरबार में फैंस से मुलाकात की थी और उस दौरान वह पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे थे।

अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी

अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार सक्रिय हैं। हाल के दिनों में उन्होंने फुटबॉल विश्व कप फाइनल को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी और चैंपियनों के संघर्ष पर भावुक विचार लिखे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बी फिलहाल ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से जुड़े काम में व्यस्त हैं। उनकी सेहत को लेकर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments