हॉकी इंडिया ने सोमवार को FIH हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 के लिए 20 सदस्यीय पुरुष टीम का ऐलान किया। यह टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा।
हरमनप्रीत सिंह करेंगे टीम की कप्तानी
डिफेंडर और बेहतरीन ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह जो भारत के लिए सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं वो टीम को अपना कीमती अनुभव देंगे। इस टीम में जाने-माने स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ उभरते हुए टैलेंट का भी मेल है। गोलकीपिंग की ज़िम्मेदारी मोहित एचएस और सूरज करकेरा संभालेंगे।
Ready for the Biggest Stage. 🇮🇳🏑
Here's the Indian Men's Squad for the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 💙
Carrying the hopes of a nation, the squad is ready to challenge the world's best and write a new chapter in Indian hockey. 🏆
Go well, Team India! 💪… pic.twitter.com/fdN6OWKVoE
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 21, 2026
भारत की डिफेंस लाइन में जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच शामिल हैं। मिडफील्ड की कमान अनुभवी तिकड़ी मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद संभालेंगे। उनके साथ नीलाकांता शर्मा और होनहार युवा खिलाड़ी राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे भी होंगे। फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा शामिल हैं, जो भारत के लिए अटैक की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।
‘मेन इन ब्लू’ को इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ पूल D में रखा गया है। उनके ग्रुप-स्टेज के सभी मैच नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन में खेले जाएंगे। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी, जो ग्रुप स्टेज के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक होगा। भारत ने पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप एक बार जीता है, जब 1975 में यह टूर्नामेंट मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित हुआ था।
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा
READ MORE: कीमती धातुओं पर टैक्स का असर, 13 मई से 30 जून के बीच ज़ब्त हुआ 161 किलो सोना और 536 किलो चांदी

