HomeCurrent Newsपंजाब में नशे के खिलाफ ANTF की बड़ी कार्रवाई,100 ड्रग तस्कर करीब...

पंजाब में नशे के खिलाफ ANTF की बड़ी कार्रवाई,100 ड्रग तस्कर करीब 8 Kg हेरोइन समेत गिरफ्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जिला पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 100 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्यभर में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.7 किलोग्राम हेरोइन, 6,631 नशीली गोलियां और ₹8,760 की ड्रग मनी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान नशा तस्करी की जड़ों को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे काम कर रहे बड़े सप्लायरों और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है, ताकि पूरे तंत्र को ध्वस्त किया जा सके।

सप्लाई चेन पर फोकस

जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी और किन-किन इलाकों में सप्लाई की जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

नशा छोड़ने के लिए जागरूकता

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस नशा मुक्ति अभियान पर भी जोर दे रही है। इस दौरान 37 लोगों को काउंसलिंग देकर नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का मानना है कि केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं, बल्कि नशे के शिकार लोगों को मुख्यधारा में वापस लाना भी उतना ही जरूरी है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read More

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का लिया कब्जा – हरपाल सिंह चीमा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments