पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। डॉ. सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर सीधे तौर पर राजा वड़िंग पर निशाना साधा।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “सबसे पहले अदालत में आकर यह स्पष्ट करें कि आपने जिरकपुर में 100 एकड़ जमीन किस प्रकार खरीदी?” उनका आरोप है कि कथित तौर पर 40 एकड़ जमीन ‘लूटे गए धन’ से खरीदी गई, जबकि शेष 60 एकड़ जमीन भोले-भाले लोगों से कथित फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लेकर हड़पी गई।
2400 करोड़ रुपये के घोटाले में आया नाम
उन्होंने अपने बयान में 2400 करोड़ रुपये के एक कथित घोटाले का जिक्र भी किया और इसे राजस्थान से जुड़े पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी के साथ जोड़ते हुए गंभीर सवाल खड़े किए। डॉ. सिद्धू ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि राजा वड़िंग को अदालत में जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए और “जेल जाने की भी तैयारी रखनी चाहिए।” अंत में उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘बेस्ट ऑफ लक’ भी लिखा।
इस बयान के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस के भीतर पहले से जारी गुटबाजी की चर्चाओं को और बल मिल गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले समय में यह विवाद और गहरा सकता है तथा मामला राजनीतिक दायरे से निकलकर कानूनी मोड़ भी ले सकता है। फिलहाल राजा वड़िंग की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि इतना स्पष्ट है कि इस घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।
हरियाणा के पलवल जिले में मंगलवार तड़के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे(KMP Expressway) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े...