उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा गरमा गया है। लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लगातार तीसरी बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ खड़ी है और आने वाले 30 सालों तक राज्य में किसी अन्य दल की सरकार आने वाली नहीं है, क्योंकि पूरे देश में भगवा लहर दिखाई दे रही है।
विभिन्न राज्यों के चुनावी नतीजों का जिक्र
अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने देश के अन्य राज्यों में बीजेपी के प्रदर्शन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और असम में बीजेपी बार-बार चुनाव जीतकर सरकारें बना चुकी है। इसके अलावा बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है और ओडिशा में भी पार्टी ने अपने दम पर बहुमत की सरकार का गठन किया है। इन उदाहरणों को सामने रखते हुए उन्होंने सपा प्रमुख को सीधे संबोधित करते हुए कहा, “अखिलेश बाबू, अब उत्तर प्रदेश की बारी है।”
ईवीएम पर बहस की खुली चुनौती
अमित शाह ने चुनावी नतीजों के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल उठाने की नीति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनाव हारने के बाद अंपायर यानी चुनाव आयोग को दोष देने लगते हैं। इस मुद्दे पर चुनौती देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यदि विपक्ष को कोई आपत्ति है, तो वे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चुनाव आयोग पर सीधी चर्चा कर लें, बीजेपी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दशकों तक किसी दूसरे दल की दाल नहीं गलने वाली।
READ MORE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, भोपाल AIIMS में ली आखिरी सांस


[…] […]