HomeBreaking Newsगाजियाबाद के खोड़ा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 अवैध मदरसों को...

गाजियाबाद के खोड़ा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 अवैध मदरसों को सील करने की कार्रवाई शुरू

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ अधिकारियों एवं सुरक्षा बल के साथ क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान प्रशासन ने तीन अवैध मदरसों को चिन्हित कर उन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

तीन अवैध मदरसों को भेजा गया नोटिस

जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान क्षेत्र में तीन ऐसे मदरसे मिले हैं जो निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे थे। इन संस्थानों को पहले नोटिस जारी किया गया था और अब प्रशासन ने उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में अन्य संस्थानों की भी जांच की जा रही है।

खोड़ा के आस-पास तीन दिवसीय विषेश अभियान

सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस ने खोड़ा समेत देहात क्षेत्र में तीन दिवसीय विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत 17 हजार से अधिक अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस के रडार पर खोड़ा क्षेत्र के सैकड़ों अपराधी और कई हिस्ट्रीशीटर हैं। डॉग स्क्वायड, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है। मेटल डिटेक्टर और ड्रोन की मदद से भी क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है।

आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच

नगर पालिका और प्रशासनिक टीमों ने इलाके में सर्वे शुरू किया है। इस दौरान हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी निर्माण या संपत्ति में नियमों के उल्लंघन या अवैध कब्जे की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Read More

दाऊद के करीबी सलीम डोला के नेटवर्क पर ED का एक्शन, चार राज्यों में 20 ठिकानों पर छापेमारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments