Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsरूस पहुंचते ही ढेर होने लगी किम जोंग उन की एलीट आर्मी!...

रूस पहुंचते ही ढेर होने लगी किम जोंग उन की एलीट आर्मी! मार गिराए 40 सैनिक

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। द सन टीवी के मुताबिक, रूस में तैनात 40 उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया है। ये सैनिक यूक्रेन के कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ तैनात थे। एक घायल उत्तर कोरियाई सैनिक ने बताया कि कैसे यूक्रेनी सेना ने उसकी ब्रिगेड के 40 सैनिकों को मार गिराया।

उसने बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को बिना पुख्ता जानकारी और हथियारों के यूक्रेनी सेना से लड़ने के लिए भेजा गया था। जब से रूसी धरती पर उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती की पुष्टि हुई है। तब से कुछ वरिष्ठ यूक्रेनी कमांडरों ने उत्तर कोरियाई सेना की क्षमता पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि यूक्रेनियों को उनके बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

रूस ने 18 उत्तर कोरियाई सैनिकों को बंधक बनाया

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले करीब 18 उत्तर कोरियाई सैनिक अपनी निर्धारित तैनाती पर पहुंचने से पहले ही भाग निकले थे। जिसके बाद रूसी सेना ने सभी 18 उत्तर कोरियाई सैनिकों को करीब 40 मील दूर बंधक बना लिया और उन्हें कुछ दिनों तक बिना खाने-पीने और जरूरी सामान के कुर्स्क के जंगलों में छोड़ दिया।

यूक्रेन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को चेतावनी दी

यूक्रेनी सेना ने उत्तर कोरियाई सैनिकों को चेतावनी दी है। यूक्रेनी सेना ने उत्तर कोरियाई सैनिकों से युद्ध में अपनी जान गंवाने के बजाय आत्मसमर्पण करने को कहा है। वहीं, यूक्रेनी सेना ने उत्तर कोरियाई सैनिकों के लिए बनाए गए कैंप का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तैनात सैनिकों ने आत्मसमर्पण करने को कहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह कहा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री ने कहा था कि, हमारा आकलन है कि रूस में 10 हजार कोरियाई सैनिक हैं, जिनमें से 8 हजार सैनिकों को कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है। हालांकि, इन सैनिकों को अभी तक यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ते नहीं देखा गया है। आने वाले दिनों में इसकी उम्मीद की जा सकती है।

उत्तर कोरियाई सैनिकों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया

द सन को दिए एक इंटरव्यू में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया पर नज़र रख रहे हैं। पुतिन नाटो देशों और दक्षिण कोरिया की प्रतिक्रिया पर भी नज़र रख रहे हैं और मुझे यकीन है कि इन प्रतिक्रियाओं के बाद पुतिन अपनी सेना का विस्तार करेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments