HomeBreaking Newsमोहाली में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, होटल की छत से...

मोहाली में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, होटल की छत से कर्मचारी ने लगाई छलांग…

मोहाली(Mohali) के जीरकपुर में एक 17 वर्षीय युवक के होटल की तीसरी मंजिल से कूदने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के साथ हुए पारिवारिक विवाद से काफी परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। छलांग लगाने के दौरान वह नीचे से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तारों में फंस गया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल युवक की पहचान बिहार के पटना निवासी जशुआ हांसदा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। वह पिछले कई वर्षों से जीरकपुर के एक होटल में काम कर रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले उसकी अपनी बहन से फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इस बातचीत के बाद वह काफी दुखी और मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

बहन की बात से पहुंचा गहरा मानसिक आघात

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने बताया कि उसकी बहन ने नाराजगी में उससे कहा था कि वह अब उसका भाई नहीं है और उनके परिवार के खून का हिस्सा भी नहीं है। युवक के माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। उसकी बहन पटना में रहती है। परिवार से जुड़े इस विवाद ने उसे काफी भावनात्मक चोट पहुंचाई।

तीसरी मंजिल से कूदने पर बिजली के तारों में फंसा

बताया गया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे युवक होटल की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते समय वह हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

होटल में प्रताड़ना की बात से किया इनकार

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवक ने होटल प्रबंधन या कर्मचारियों पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। उसने स्पष्ट किया कि होटल में किसी ने उसे परेशान नहीं किया था और न ही काम को लेकर कोई विवाद था।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद जीरकपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जसवंत सिंह के अनुसार, युवक के पारिवारिक हालात, बहन के साथ हुए विवाद और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : गुजरात में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेलर से टकराई कार, एक ही परिवार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments