HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR की हवा फिर हुई जानलेवा! AQI 450 पार, GRAP-II लागू...

दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई जानलेवा! AQI 450 पार, GRAP-II लागू…

दिल्ली-NCR(Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बुधवार को राजधानी की हवा की गुणवत्ता में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मंगलवार के 350 से बढ़कर बुधवार को 377 तक पहुंच गया। इस स्तर को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार तक दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। इतना ही नहीं अगले करीब छह दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना भी कम बताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली की हवा में प्रदूषण के लिए स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 31 प्रतिशत रही, जबकि 69 प्रतिशत प्रदूषण बाहरी इलाकों से आया। इन बाहरी कारणों में पराली जलाने की घटनाएं चिंता का बड़ा विषय बनी हुई हैं।

पराली के धुएं का बढ़ता असर

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने से होने वाले धुएं की हिस्सेदारी मंगलवार को 8.2 प्रतिशत थी। बुधवार को यह बढ़कर 16.2 प्रतिशत हो गई। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार तक पराली के धुएं का योगदान बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा होता है तो प्रदूषण में पराली की हिस्सेदारी वाहनों से निकलने वाले धुएं से भी अधिक हो सकती है।

पंजाब के पांच जिलों को CAQM का नोटिस

बढ़ते प्रदूषण और पराली जलाने की घटनाओं को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पंजाब के पांच जिलों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें बरनाला, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर और फरीदकोट शामिल हैं।

संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) से जवाब मांगा गया है। इससे पहले मंगलवार को गुरदासपुर और कपूरथला के अधिकारियों को भी इसी मामले में नोटिस जारी किया गया था।

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है परेशानी

मौसम और प्रदूषण एजेंसियों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को खराब हवा से जूझना पड़ सकता है। पराली के धुएं में संभावित बढ़ोतरी और अन्य प्रदूषणकारी स्रोतों के कारण स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में हवा की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें : उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, गंगोत्री हाईवे पर नदी में समाई कार…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments