हिमाचल प्रदेश(Himachal) में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 शिक्षाविदों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 21 स्कूल शिक्षक और पांच कॉलेज शिक्षक शामिल हैं। कॉलेज वर्ग में दो प्राचार्य और तीन सहायक प्राध्यापकों का चयन हुआ है। पुरस्कार पाने वालों में पांच महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने गुरुवार को पुरस्कारों की अधिसूचना जारी कर दी। चयनित शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई में विशेष योगदान, शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने और नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने के लिए यह राज्य सम्मान दिया जाएगा। सूची में जेबीटी से लेकर प्राचार्य तक शामिल हैं।
15 शिक्षकों को सामान्य श्रेणी में पुरस्कार
स्कूल शिक्षा विभाग ने 15 शिक्षकों को सामान्य यानी नॉन-ट्राइबल और हार्ड एरिया श्रेणी के लिए चुना है। इस सूची में तिलक राज, अजय कुमार, किरण कुमार, जगदीश कुमार, रोहन लाल, राकेश कुमार, राकेश सिंह, पूर्णिमा कुमारी, खेचोक जांगपो, चमन लाल, सृष्टि शर्मा, लोकिंदर सिंह, संजय कुमार नेगी, मनोज कुमार और इंदर प्रकाश शामिल हैं।
छह शिक्षकों को विशेष सम्मान
शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए छह शिक्षकों को स्पेशल अवार्ड मिलेगा। इनमें रोशनी देवी, सारिका आहूजा, बलवंत झौटा, स्नेह लता, ललित कुमार और वीरेंद्र चौहान शामिल हैं।
पांच महिला शिक्षिकाएं भी सूची में
इस बार पुरस्कार पाने वालों में पांच महिला शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। इनमें पूर्णिमा कुमारी, सृष्टि शर्मा, रोशनी देवी, सारिका आहूजा और स्नेह लता शामिल हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज कैडर से पांच शिक्षाविदों को चुना है। इनमें जीडीसी रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया और जीडीसी जुखाला के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा शामिल हैं। वहीं डॉ. समजीत सिंह ठाकुर, डॉ. प्रशांत रमन रवि और रवि कांत को सहायक प्राध्यापक वर्ग में पुरस्कार के लिए चुना गया है।
[…] […]