HomeBreaking NewsLoC पर रातभर मंडराता रहा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, पुंछ में सेना हाई...

LoC पर रातभर मंडराता रहा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, पुंछ में सेना हाई अलर्ट, जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज

Jammu-Kashmir LoC: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार देर शाम LoC के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके के बेहरूती गांव के ऊपर ड्रोन कुछ देर तक मंडराता रहा। सुरक्षाबलों को आशंका है कि ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से आया था। बाद में वह मंगलनार-दाबरोटे की ओर बढ़ा और फिर पाकिस्तान की दिशा में लौट गया।

सुबह होते ही शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

ड्रोन के वापस लौटने के बाद भी सेना ने मामले को हल्के में नहीं लिया। शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जवान यह पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं ड्रोन ने क्षेत्र में कोई संदिग्ध सामान तो नहीं गिराया। फिलहाल तलाशी के दौरान ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली है, जिससे किसी बड़ी साजिश की पुष्टि हो।

LoC पर बढ़ाई गई निगरानी

ड्रोन की सूचना के बाद LoC पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। सेना के जवान लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बल किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। सीमा पर जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

ऊधमपुर-कठुआ के जंगलों में भी तलाशी

पुंछ के अलावा ऊधमपुर और कठुआ के घने जंगलों में भी शुक्रवार शाम पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। खुबान, नगैन, खत्रैल, गोडू फलाल, पदेतर, चोर मोट्टू, किया, खेड़ा, भेड़, मार्टा, जोफर और आसपास के इलाकों को खंगाला गया। सुरक्षा बलों की टीमें संदिग्ध गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जांच कर रही हैं।

राजौरी में दो हथियारबंद लोगों की सूचना

राजौरी में भी ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक गैबास, मिथियानी, मोगला और नरला इलाकों में दो संदिग्ध हथियारबंद लोगों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इन्हें संभावित आतंकी बताया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक संदिग्धों से कोई संपर्क नहीं हुआ है।

हर इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

अधिकारियों के अनुसार पुंछ में ड्रोन देखे जाने और अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के बाद सुरक्षा बल लगातार सतर्क हैं। LoC पर निगरानी बढ़ाने के साथ जंगलों में भी तलाशी जारी है। फिलहाल किसी संदिग्ध व्यक्ति या सामग्री के बरामद होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां हर इनपुट को गंभीरता से लेते हुए पूरे इलाके की जांच कर रही हैं।

Read More:

हजारीबाग में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से टक्कर, चलती ट्रेन में मची चीख-पुकार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments