HomeBreaking Newsअहमदाबाद में बारिश से डूबे इलाकों पर अमित शाह का बड़ा बयान,...

अहमदाबाद में बारिश से डूबे इलाकों पर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- अगली बार वोट मांगने से पहले समस्या खत्म कर दूंगा

गुजरात के अहमदाबाद में जुलाई की भारी बारिश के बाद जलभराव से परेशान लोगों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा भरोसा दिया है। बोपल, घुमा, आंबली और शेला इलाके के लोगों से मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली बार जब वह वोट मांगने आएंगे, उससे पहले इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। अमित शाह ने दावा किया कि अब ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी कि 30 इंच बारिश होने पर भी सोसायटियों में पानी नहीं भरेगा। उन्होंने यह भी माना कि अहमदाबाद नगर निगम की मौजूदा योजना और व्यवस्था में कमी रही है।

बारिश से घरों और सोसायटियों में घुसा था पानी

जुलाई में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बोपल, घुमा, आंबली और शेला समेत आसपास के इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया था। कई सोसायटियों और घरों में पानी घुस गया था। लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा, जबकि गंदे पानी की निकासी वाली लाइनें भी ओवरफ्लो हो गई थीं। इसी समस्या को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी। रक्षाबंधन के मौके पर गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र में लोक दरबार लगाकर स्थानीय लोगों और सोसायटी प्रतिनिधियों की शिकायतें सीधे सुनीं।

‘जिम्मेदारी मेरी है, समाधान भी मैं कराऊंगा’

बैठक में लोगों ने बताया कि पिछले करीब 50 वर्षों में एक साथ इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई थी। इस बार करीब 21 इंच बारिश ने इलाके की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस समस्या के लिए वह मेयर या नगर आयुक्त को जिम्मेदार ठहराने के बजाय सांसद के तौर पर खुद इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि भविष्य में भारी बारिश के बावजूद जलभराव की स्थिति न बने।

30 इंच बारिश के हिसाब से बनेगा इंफ्रास्ट्रक्चर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार बारिश असामान्य रूप से ज्यादा हुई। इसलिए भविष्य की तैयारी सिर्फ 21 इंच बारिश को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि 30 इंच बारिश को सहने वाली व्यवस्था के हिसाब से की जाएगी। उन्होंने सभी सोसायटियों के चेयरमैन से अपनी समस्याएं लिखित रूप में देने को कहा, ताकि हर शिकायत पर अलग से काम किया जा सके। शाह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इलाके की समस्याओं का समाधान करेंगी।

Read More

Tesla Cybertruck को मिला ‘इंडियन टच’! Viral Video ने मचाई धूम, पहली नजर में हो जाएगा प्यार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments