रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जिन बहनों के भाई उनके साथ नहीं होते उनके लिए यह दिन भावनाओं से भरा हो जाता है। बारामती से सांसद सुप्रिया सुले(Supriya Sule) के लिए भी इस बार रक्षाबंधन का दिन बेहद भावुक रहा। उन्होंने अपने दिवंगत भाई और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की।
सुप्रिया सुले ने पिछली रक्षाबंधन की अजित पवार के साथ अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार भाई का उनके बीच न होना उन्हें भीतर तक परेशान कर रहा है। उन्होंने अजित पवार के अचानक चले जाने की घटना को याद करते हुए कहा कि इतने समय बाद भी इस सच्चाई को स्वीकार करना उनके लिए आसान नहीं है।
बचपन के दिनों की आई याद
अपनी पोस्ट में सुप्रिया सुले ने भाई के साथ बिताए बचपन और पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने भाई-बहन के बीच होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक, आपसी प्यार और एक-दूसरे के प्रति गर्व की भावना का जिक्र किया।
प्रिय दादा,
आज राखीपौर्णिमा… पण यावेळी तू सोबत नाहीस, ही जाणीव मनाला खूप अस्वस्थ करत आहे. सात महिन्यांपूर्वीची ती भीषण सकाळ आणि तुझं अचानक निघून जाणं… यावर आजही विश्वास बसत नाही.
लहानपणापासून एकत्र वाढताना आपली भांडणं, एकमेकांवरचं प्रेम आणि एकमेकांविषयीचा अभिमान हाच आपल्या… pic.twitter.com/rlyUMuslMt
— Supriya Sule (@supriya_sule) August 28, 2026

