HomeCurrent NewsChandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, अपनी राशि...

Chandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, अपनी राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा लाभ!

Chandra Grahan 2026: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 6:55 बजे होगी और इसका पूर्ण समापन दोपहर 12:30 बजे होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र देव पीड़ित अवस्था में माने जाते हैं और राहु-केतु के प्रभाव के कारण ग्रहण का अशुभ असर हो सकता है। मान्यता है कि इस दौरान राशि के अनुसार मंत्र जाप करने से नकारात्मक प्रभावों से बचने में मदद मिल सकती है।

8 राशियों पर पड़ सकता है ज्यादा असर

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव 8 राशियों पर अधिक हो सकता है। इन राशियों के लोग भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर माना जाता है।

मेष राशि के लिए हनुमान मंत्र

ग्रहण के दौरान मेष राशि के लोग ‘ॐ अं अंगारकाय नमः या ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी माना जाता है।

वृषभ राशि के लिए शुक्र मंत्र

वृषभ राशि वालों को ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ या ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः’ का जाप करना चाहिए। इसके अलावा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप भी किया जा सकता है।

मिथुन राशि के लिए बुध और गणेश मंत्र

मिथुन राशि के जातक ग्रहण के दौरान ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ या ओम ‘गं गणपतये नमो नम:’ का जाप कर सकते हैं। गणेश स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

कर्क राशि के लिए महामृत्युंजय मंत्र

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और इसी कारण ग्रहण का प्रभाव इस राशि के लिए विशेष माना जाता है। कर्क राशि वालों को ‘ॐ सों सोमाय नमः’ या महामृत्युंजय मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्’ का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि के लिए सूर्य मंत्र

सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहण के समय अपने स्वामी ग्रह सूर्य के मंत्र ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी किया जा सकता है।

कन्या राशि के लिए बुध मंत्र

कन्या राशि के जातक ग्रहण के दौरान ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी लाभदायक माना जाता है।

तुला राशि के लिए शुक्र मंत्र

तुला राशि वालों को चंद्र ग्रहण के समय ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का जाप करना चाहिए। इसके अलावा माँ दुर्गा के मंत्रों का जाप भी किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए मंगल मंत्र

वृश्चिक राशि के लोगों को ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ‘ॐ कुं कुजाय नमः’ या ‘ॐ मंगलय नमः’ का जाप करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ भी किया जा सकता है।

धनु राशि के लिए गुरु मंत्र

धनु राशि वालों को ग्रहण के दौरान ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ या अपने गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। चाहें तो अपने गुरु के नाम का जाप भी कर सकते हैं।

मकर राशि के लिए शनि मंत्र

मकर राशि के जातक ग्रहण के समय ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें। इसके बाद शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना भी एक विकल्प है।

कुंभ राशि के लिए शिव मंत्र

कुंभ राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान शनिदेव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ या ‘ओम नम: शिवाय’ का जाप करना चाहिए। इसके साथ शिव चालीसा का पाठ भी किया जा सकता है।

मीन राशि के लिए विष्णु मंत्र

मीन राशि के लोगों को ग्रहण के समय ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ या भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना चाहिए। इसके अलावा गुरु मंत्र का जाप या विष्णु चालीसा का पाठ किया जा सकता है।

Read More:

‘खेलो इंडिया डायलॉग’: विंटर और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए इकोसिस्टम मजबूत करने की पीएम मोदी की अपील

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments