HomeBreaking Newsकानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दो पायलट की हुई मौत

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दो पायलट की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार ट्रेनर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। दुर्घटना गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था और उड़ान के दौरान अचानक उसमें धमाका हुआ, जिसके बाद वह तेजी से नीचे आ गिरा।

आसमान से गिरा विमान

विमान के जमीन पर गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। हादसे से जुड़े सामने आए वीडियो में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है। मलबा जमीन पर बिखरा हुआ है और विमान के हिस्से आसपास पड़े नजर आ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार दोनों लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचा।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुजरात निवासी सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। सचिन भाटिया ट्रेनर थे, जबकि अभिषेक पुजारी विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल को घेर लिया। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में ऐसी क्या तकनीकी या अन्य समस्या आई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

गर्ग एविएशन की फ्लाइंग एकेडमी का था विमान

दुर्घटनाग्रस्त विमान कानपुर की गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का बताया जा रहा है। इस संस्थान में 100 से ज्यादा युवक-युवतियां पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। एकेडमी के पास सिंगल इंजन और ट्विन इंजन, दोनों तरह के विमान हैं। फिलहाल हादसे में शामिल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह स्पष्ट नहीं है।

Read More

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, महंगी हुई चीनी, Zepto-Blinkit जैसे ऐप्स ने भी कसी लगाम!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments