Sultanpur Accident: सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 96 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी गुड़गांव से बिहार जा रही बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
खड़ी बस में जा घुसा ट्रक
जानकारी के मुताबिक, हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 96 के समीप हुआ। बस खड़ी थी, तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक पीछे से उसमें जा घुसा। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा (UPIDA) की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी 11 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का भी उपचार जारी है।
तीन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
सीओ ने की हादसे की पुष्टि
सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौके पर अब स्थिति सामान्य है और एक्सप्रेसवे पर यातायात भी सुचारू हो गया है। राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है।
राहत-बचाव के बाद सामान्य हुआ ट्रैफिक
पुलिस और यूपीडा की टीम ने हादसे के बाद तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।
Read More:
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, यूपी पुलिस को दिया खुला चैलेंज…

