HomeBreaking Newsफाइव स्टार होटलों की रसोई में कॉकरोच-मक्खियां! FSSAI के छापे में चौंकाने...

फाइव स्टार होटलों की रसोई में कॉकरोच-मक्खियां! FSSAI के छापे में चौंकाने वाली गड़बड़ियां, JW मैरियट और ‘अंदाज दिल्ली’ को नोटिस

FSSAI Hotel Raid: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा होटल जे डब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज दिल्ली’ को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान दोनों होटलों में गंभीर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी खामियां मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। होटल संचालकों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने और उसके प्रमाण के साथ अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।

JW मैरियट में मिले कॉकरोच और मक्खियां

FSSAI के मुताबिक, जे डब्ल्यू मैरियट में निरीक्षण के दौरान काकरोच और मक्खियां मिलीं। इसके अलावा सड़ी और फफूंद लगी खाद्य सामग्री, गंदे बर्तन और खाना रखने व तैयार करने वाली जगहों पर गंदगी भी पाई गई। सेब पर फफूंद लगी थी, जबकि टमाटर सड़े हुए मिले। कटी हुई सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों को भी उचित तरीके से नहीं रखा गया था।

पेयजल और रसोई व्यवस्था में भी खामियां

निरीक्षण में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था में कमियां सामने आईं। कुछ रसोईघरों की निकासी प्रणाली भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इसके अलावा लाइसेंस, लेबलिंग, तापमान नियंत्रण, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की निगरानी और पेयजल प्रबंधन से जुड़ी खामियां भी पाई गईं।

बिना अनुमति रिटेल बिक्री और री-लेबलिंग

होटल में FSSAI लाइसेंस में जरूरी अनुमति के बिना खुदरा बिक्री और दोबारा लेबल लगाने का काम भी किए जाने की बात सामने आई। कुछ पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर गलत FSSAI लाइसेंस नंबर दर्ज था। वहीं, कुछ उत्पादों पर निर्माता का पूरा पता भी नहीं दिया गया था।

‘अंदाज दिल्ली’ में भी मिली गंदगी

‘अंदाज दिल्ली’ में निरीक्षण के दौरान ‘फ्रीजर’ के पास काकरोच और मक्खियां मिलीं। ग्राइंडिंग रूम में मच्छर और मकड़ी के जाले भी पाए गए। बोतलबंद पानी तैयार करने वाले क्षेत्र में गुटखा का पैकेट मिला। सबसे गंभीर मामलों में होटल में करीब 87 किलोग्राम ऐसी मिठाइयां मिलीं, जिनके इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

एक्सपायर्ड ब्रेड पर फर्जी तारीख

निरीक्षण के दौरान मियाद पूरी हो चुकी ब्रेड की पैकेजिंग पर फर्जी तारीख लिखे जाने की बात भी सामने आई। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के तापमान की पर्याप्त निगरानी नहीं हो रही थी। एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों को सही तरीके से अलग नहीं रखा गया था और कचरा प्रबंधन में भी खामियां मिलीं।

घी से कुकीज तक लिए गए सैंपल

FSSAI ने दोनों होटलों से घी, मियोनीज, नारियल का दूध पाउडर, शहद, दाल, टमाटर सास, मुरब्बा और कुकीज समेत अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। नियामक के मुताबिक, आगे की कार्रवाई प्रयोगशाला जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी।

JW मैरियट ने कही सहयोग की बात

जेडब्ल्यू मैरियट ने कहा कि होटल खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता के कड़े मानकों का पालन करता है। मामले की समीक्षा के दौरान होटल स्थानीय अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर जरूरी कदम उठाएगा।

‘अंदाज दिल्ली’ ने बताया अपना पक्ष

‘अंदाज दिल्ली’ के प्रवक्ता ने कहा कि 22 जून को होटल में FSSAI अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षण किया था। होटल ने निरीक्षण में पूरा सहयोग किया, मांगी गई सभी सूचनाएं और विवरण उपलब्ध कराए तथा उठाए गए कदमों की रिपोर्ट भी जमा की है।

Read More:

Apple का बड़ा ऐलान, 9 सितंबर को “Surprise and Shine” इवेंट, iPhone 18 सीरीज़ की एंट्री संभव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments