HomeBreaking Newsमहाकाल दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां...

महाकाल दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां ने मौके पर तोड़ा दम, ट्रक में जा घुसी कार

उत्तर प्रदेश के हाथरस की 23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय(Chhavi Varshney) की मध्य प्रदेश में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी 50 वर्षीय मां सारिका ने भी जान गंवा दी। बताया गया है कि हादसा मंगलवार को उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुआ। दोनों के शव आज हाथरस के महौखास गांव लाए जाएंगे जिसके बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, छवि अपने माता-पिता, समधी और ड्राइवर के साथ सोमवार देर रात कार से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए निकली थीं। रामाखेड़ी के पास उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छवि और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार के तीन लोग घायल

हादसे में छवि के पिता श्यामलाल, समधी सूरजपाल और कार चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले बड़ौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूब से बनाई थी पहचान

छवि सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं। उनके यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए गए हैं। उनके चचेरे भाई सचिन के मुताबिक, छवि पढ़ाई में अच्छी थीं और ग्रेजुएशन तक पढ़ी थीं। उन्होंने 2021 में यूट्यूब चैनल शुरू किया था जहां वह डेली लाइफ व्लॉग और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं।

परिवार के अनुसार, उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं और उन्होंने छवि के सोशल मीडिया करियर में हमेशा उनका साथ दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और चाहने वालों में भी गहरा दुख है।

यह भी पढ़ें : ‘लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करेंगे’ ट्रेड वॉर के बीच ट्रंप ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments