HomeBreaking NewsCM फडणवीस ने PM मोदी से की मुलाकात, महाराष्ट्र के विकास प्रोजेक्ट्स...

CM फडणवीस ने PM मोदी से की मुलाकात, महाराष्ट्र के विकास प्रोजेक्ट्स और केंद्र के सहयोग पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

केंद्र के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

CM फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र के विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य को देश की विकास यात्रा में अग्रणी बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं के लिए केंद्र से निरंतर सहयोग का आग्रह भी किया।

निवेश से लेकर रोजगार और कृषि तक चर्चा

मुलाकात के दौरान निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, कृषि, उद्योग, परिवहन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से महाराष्ट्र में विकास की गति और तेज होगी।

‘प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन नई ऊर्जा देता है’

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश के सफल नेतृत्वकर्ता हैं और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं। CM फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के विभिन्न विकास प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से चल रही योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हमेशा नई ऊर्जा देता है और महाराष्ट्र को केंद्र का मजबूत समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

Read More

भारत ने 2 MQ-9B सी-गार्डियन ड्रोन लीज पर लेने के लिए 1,900 करोड़ रुपये का किया समझौता

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments