HomeBreaking News1 करोड़ रुपये के बदले अब्दुल CM हिमंता बिस्वा सरमा को मारने...

1 करोड़ रुपये के बदले अब्दुल CM हिमंता बिस्वा सरमा को मारने की दे रहा था धमकी, अब हुआ गिरफ्तार

असम के मोरीगांव जिले में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक टेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अब्दुल मुतालेब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री के 15 अगस्त के भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान फेसबुक पर कथित तौर पर धमकी भरा कमेंट किया गया था। कमेंट में लिखा गया था कि एक करोड़ रुपये देने पर मुख्यमंत्री को मार दिया जाएगा। इसके साथ संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। कमेंट में भारत विरोधी बातें और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे भी शामिल थे।

मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने धमकी वाले कमेंट से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित मोबाइल नंबर मुतालेब के नाम पर पंजीकृत था। इसके बाद भुरागांव पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी ने धमकी देने के आरोप से इनकार किया है। उसका कहना है कि किसी ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

हिरासत में परिवार के सदस्य

पुलिस इस मामले में डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। शुक्रवार देर रात तक मोरीगांव से तीन और लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई। इनमें मुतालेब के पिता और भाई भी शामिल हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी वाला अकाउंट वास्तव में कौन संचालित कर रहा था और आरोपी का उससे कोई सीधा संबंध है या नहीं।

भाषण के दौरान किया था कमेंट

धमकी वाला कमेंट उस समय सामने आया, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी एंड एग्रीकल्चरल फील्ड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। पुलिस अब सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि धमकी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Read More

वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, आखिर विमान में हथियार ले जाने के क्या हैं नियम?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments