HomeBreaking NewsPM मोदी ने लाल किले से की जनगणना में सहयोग की अपील,...

PM मोदी ने लाल किले से की जनगणना में सहयोग की अपील, बोले- सटीक आंकड़े तय करेंगे देश की विकास दिशा

देश में जनगणना की प्रक्रिया जारी है। यह सिर्फ आबादी की गिनती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए परिवारों और लोगों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाती हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की नीतियों, योजनाओं और विकास की प्राथमिकताएं तय करती है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना के महत्व का जिक्र करते हुए देशवासियों से इसमें सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाने का काम नहीं’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनगणना में दर्ज होने वाली जानकारी जितनी सटीक होगी, देश के लिए तैयार होने वाली नीतियां और योजनाएं भी उतनी ही बेहतर होंगी। उन्होंने लोगों से जनगणना के दौरान अपने परिवार से जुड़ी जानकारी सावधानी से दर्ज कराने की अपील की। PM मोदी ने कहा कि कई बार जानकारी जुटाने के दौरान नाम या दूसरी जानकारियां अलग-अलग तरीके से दर्ज हो जाती हैं। ऐसी गलतियां बाद में आंकड़ों की सटीकता को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जानकारी सही तरीके से उपलब्ध करानी चाहिए।

मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस बार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए लोगों को अपनी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज करने की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिवार के सदस्य साथ बैठकर सभी जानकारियों को ध्यान से भरें। PM मोदी ने सुझाव दिया कि पहले जानकारी को ध्यान से जांच लिया जाए और नाम या किसी अन्य विवरण की स्पेलिंग में गलती हो तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। इसके बाद सही जानकारी को डिजिटल माध्यम से अपलोड किया जा सकता है।

युवाओं से भी सहयोग की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर देश के युवाओं से जनगणना की इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े देश की भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना में स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि लोग अपने स्तर पर पूरी जनगणना करेंगे, बल्कि सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए परिवार का कोई सदस्य अपने घर से जुड़ी निर्धारित जानकारी खुद दर्ज कर सकता है।

PM मोदी ने देशवासियों से जनगणना को केवल सरकारी प्रक्रिया न मानकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी के तौर पर लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही और व्यापक आंकड़ों के आधार पर ही सरकार देश की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकती है। भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर सकती है।

Read More

दुनिया के टॉप-5 बैंकों में होगा भारतीय बैंक, लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान, Fortune 500 में 50 कंपनियों का लक्ष्य

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments