HomeBreaking Newsदेशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, लाल किले से आज लगातार 13वीं...

देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, लाल किले से आज लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे PM मोदी, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

80th Independence Day 2026:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। वे लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 2014 से शुरू हुई यह परंपरा अब एक नए रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ रही है। हर साल 15 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता है और प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। लाल किले पर झंडारोहण और औपचारिक कार्यक्रम के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुबह करीब 7:30 बजे शुरू होता है।

‘वंदे मातरम’ की खास प्रस्तुति

इस बार का स्वतंत्रता दिवस आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी विरासत को याद करने के लिए भी खास है। पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा।

13वां संबोधन और नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी 2014 से 2025 तक लगातार 12 बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। 15 अगस्त 2026 को यह संख्या 13 हो जाएगी।

नेहरू और इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

जवाहरलाल नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया था। वहीं इंदिरा गांधी ने कुल 16 बार स्वतंत्रता दिवस संबोधन दिया, जिनमें 11 लगातार थे। प्रधानमंत्री मोदी का आज का संबोधन लगातार 13वीं बार होगा।

लाल किले पर स्वागत की तैयारी

लाल किले पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। इसके बाद जीओसी दिल्ली एरिया प्रधानमंत्री को सैल्यूटिंग बेस तक ले जाएंगे, जहां इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस के संयुक्त गार्ड की ओर से जनरल सैल्यूट दिया जाएगा।

गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण

प्रधानमंत्री इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे। गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24-24 जवान शामिल होंगे। इसकी कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे।

चारों बलों की जिम्मेदारी

सेना दल की कमान मेजर आदित्य शर्मा, नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा, वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार और दिल्ली पुलिस की एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार के पास होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।

Read More:

रिलायंस और रोल्स-रॉयस की ऐतिहासिक साझेदारी, भारत के AMCA फाइटर जेट प्रोग्राम के लिए बनेगा स्वदेशी इंजन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments