HomeBreaking Newsरात में बेटे से हुई फोन पर बात, फिर बक्से में मिले...

रात में बेटे से हुई फोन पर बात, फिर बक्से में मिले मां-बाप के शव से मचा हड़कंप…

राजस्थान(Rajasthan) के उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बुधवार सुबह से लापता थे। शुक्रवार को उनके घर से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने तलाश शुरू की। घर में रखे एक बक्से को खोलने पर दोनों के शव प्लास्टिक में लिपटे मिले। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्धों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दूध देने नहीं पहुंचे तो हुआ शक

मृतकों की पहचान लहरी लाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। लहरी लाल दूध बेचने का काम करते थे। बुधवार सुबह जब वे दूध देने नहीं पहुंचे, तो पड़ोसी उनके घर गए। दरवाजा खुला था लेकिन दंपति वहां मौजूद नहीं थे।

इसके बाद पड़ोसियों ने राजकोट में काम करने वाले उनके बेटे को सूचना दी। बेटे के कहने पर रिश्तेदारों ने आसपास तलाश की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। बाद में बेटा गांव पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों और ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला होने की आशंका जताई है। बताया गया कि दंपति लंबे समय से गांव में अकेले रह रहे थे। उनके बेटे के गुजरात में रहने के कारण घर पर दोनों ही रहते थे।

बेटे मनोहर के मुताबिक, मंगलवार रात उनकी मां से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह दोनों के लापता होने की जानकारी मिली। परिजनों को आशंका है कि मंगलवार देर रात ही वारदात को अंजाम दिया गया होगा। हालांकि, हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों ने थाने का किया था घेराव

दंपति के लापता होने के बाद गुरुवार को ग्रामीण सायरा थाने पहुंचे और पुलिस से दोनों को जल्द तलाशने की मांग की। 24 घंटे तक कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी थी। इसके बाद पुलिस ने तलाश और जांच तेज की, जिसके अगले दिन घर से दोनों के शव बरामद हुए।

यह भी पढ़ें : एनालॉग पनीर पर NHRC का शिकंजा, FSSAI समेत राज्यों को नोटिस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments