HomeBreaking News‘भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने बताया ऑपरेशन सिंदूर...

‘भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का पूरा रणनीतिक प्लान

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी है। डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Declassified: Operation Sindoor’ में डोभाल ने सैन्य अभियान के पीछे की रणनीति, फैसले लेने की प्रक्रिया और भारत की नीति पर चर्चा की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत सहिष्णु जरूर है, लेकिन इसे कमजोरी समझना बड़ी भूल होगी।

‘भारत जोखिम ले सकता है और करारा प्रहार भी’

डोभाल ने डॉक्यूमेंट्री में भारत की रणनीतिक क्षमता को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा, “दुनिया के लिए संदेश बहुत स्पष्ट है- भारत की उदारता या भारत के सहनशील होने को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। भारत जोखिम ले सकता है, भारत करारा प्रहार कर सकता है, परिणाम चाहे जो भी हों।” NSA ने यह भी कहा कि भारत की सहनशीलता को उसकी कमजोरी समझने की गलती नहीं की जानी चाहिए। उनके मुताबिक, जरूरत पड़ने पर भारत अपने हितों की रक्षा के लिए जोखिम उठाने और निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता रखता है।

पहलगाम हमले के बाद तय हुई थी कार्रवाई की रणनीति

डोभाल के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य लक्ष्य उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था, जिन्हें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ा गया था। इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद कई आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए। ऑपरेशन के दौरान लक्ष्य तय करने से लेकर सैन्य कार्रवाई तक कई स्तरों पर रणनीतिक फैसले लिए गए। डॉक्यूमेंट्री में इन फैसलों और उनके पीछे की सोच को भारत के शीर्ष सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों के अनुभवों के जरिए सामने रखा जाएगा।

88 घंटे तक चला भारत-पाकिस्तान का सैन्य टकराव

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई की सुबह हुई थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद आतंकी ठिकानों पर लक्षित कार्रवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की गई। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई सैन्य अभियान चलाए। दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच बढ़ा यह सैन्य टकराव करीब 88 घंटे तक जारी रहा। 10 मई की शाम भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति के बाद सैन्य गतिविधियां थम गई थीं। अब ‘Declassified: Operation Sindoor’ के जरिए इस पूरे अभियान के दौरान लिए गए रणनीतिक फैसलों और शीर्ष नेतृत्व की भूमिका से जुड़े कई पहलुओं को सामने लाया जाएगा।

Read More

महाराष्ट्र ATS ने सोशल मीडिया पर वॉन्टेड आतंकवादियों के वीडियो फैलाने के आरोप में ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ़्तार 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments