अयोध्या में राम मंदिर में दान की गिनती करने के सिस्टम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, बेहतर निगरानी और कैश संभालने के लिए सख़्त नियम लागू किए गए हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन की प्रक्रिया के संबंध में आधिकारिक वक्तव्य
Official statement by Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra regarding the process for selection of the Chief Executive Officer. pic.twitter.com/yfrm7BVxCb
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 12, 2026
गिनती करने वाले स्टाफ की सख्त जांच
बदलावों के तहत, दान की गिनती करने वाले स्टाफ बिना जेब वाली यूनिफार्म पहनेंगे। यह नई यूनिफॉर्म इसलिए लागू की गई है ताकि स्टाफ गिनती वाली जगह से कैश या कोई और चीज बाहर न ले जा सकें। गिनती करने वाले स्टाफ की एंट्री और एग्जिट पॉइंट, दोनों जगहों पर तलाशी भी ली जाएगी।
ट्रस्ट ने गिनती वाले कमरे की CCTV रिकॉर्डिंग को 45 दिन के बजाय 180 दिन तक सुरक्षित रखने का फ़ैसला किया है। साथ ही, फिक्स्ड कमरों की जगह पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनसे अंदर हो रही खास गतिविधियों पर बेहतर नजर रखी जा सकेगी।
बैंक स्टाफ की तैनाती की समीक्षा
खबरों के मुताबिक, ट्रस्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) से दान की गिनती के काम के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों की तैनाती पर फिर से विचार करने को कहा है। साथ ही, इस संवेदनशील काम के लिए बेहतर वेतन के साथ बैंक के रेगुलर कर्मचारियों को लगाने का सुझाव दिया है। ट्रस्ट के अधिकारी गिनती की प्रक्रिया पर ज़्यादा निगरानी भी रखेंगे।
एक और उपाय मंदिर से SBI ब्रांच तक कैश ले जाने से जुड़ा है। अब करेंसी के बंडलों को मंदिर परिसर के अंदर ही पैक और सुरक्षित किया जाएगा और फिर सीधे बैंक की गाड़ी में लोड किया जाएगा, ताकि रास्ते में चोरी या हेराफेरी की गुंजाइश कम हो सके।
नए CEO की तलाश
ये बदलाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब ट्रस्ट नए CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। तीन सदस्यों वाली सर्च कमेटी ने 5,585 आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 11 और 12 अगस्त को इंटरव्यू के आखिरी दौर पूरे किए। आखिर में, 16 उम्मीदवारों को अयोध्या में आमने-सामने बातचीत के लिए बुलाया गया था। अब कमेटी ट्रस्ट को तीन नामों का पैनल सौंपेगी, जिसके बाद ट्रस्ट अंतिम नियुक्ति करेगा।
READ MORE: 927 मिलियन डॉलर का खर्चा! ट्रंप के व्हाइट हाउस मेकओवर ने तोड़े पिछले 80 सालों के रिकॉर्ड

