HomeBreaking Newsबांग्लादेश में गहराया बिजली संकट, 8-10 घंटे तक पावर कट, तारिक रहमान...

बांग्लादेश में गहराया बिजली संकट, 8-10 घंटे तक पावर कट, तारिक रहमान सरकार ने भारत से लगाई गुहार

बांग्लादेश इस समय गंभीर बिजली और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। देश के कई हिस्सों में 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली की कमी का असर आम लोगों के साथ-साथ किसानों, कारोबारियों और उद्योगों पर भी पड़ रहा है। हालात को देखते हुए तारिक रहमान सरकार ने बिजली की खपत कम करने के लिए शॉपिंग मॉल, दुकानों और बाजारों को रात 8 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है।

सुरक्षा के लिए पुलिस की मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से जारी बिजली कटौती के कारण कुछ इलाकों में लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। कई जगह बिजली स्टेशनों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद बिजली से जुड़े संगठनों ने ग्रिड, सबस्टेशन और बिजली कार्यालयों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनाती की मांग की है। सैदपुर, नीलफामारी और कुश्तिया में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की जानकारी सामने आई है। स्थानीय बिजली अधिकारियों ने पुलिस को पत्र भेजकर ग्रिड और सबस्टेशन पर नियमित रात की गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर राजधानी ढाका के बाहरी ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है। यहां कई क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे तक बिजली गुल रह रही है। भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बांग्लादेश में फिलहाल बिजली की मांग करीब 18,000 मेगावाट है, जबकि उपलब्ध आपूर्ति 13,000 मेगावाट तक भी नहीं पहुंच पा रही है।

LNG की कमी ने बढ़ाई मुश्किल

बांग्लादेश के ऊर्जा संकट की प्रमुख वजह प्राकृतिक गैस और ईंधन की कमी बताई जा रही है। देश अपनी जरूरत का 90 फीसदी से अधिक तेल और करीब 30 फीसदी गैस आयात करता है। जुलाई 2026 में अमेरिकी कंपनी एक्सेलरेट एनर्जी के स्वामित्व वाले एक LNG टर्मिनल में आग लगने के बाद गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। टर्मिनल बंद होने से LNG की उपलब्धता घट गई। इसके अलावा समुद्र में खराब मौसम के कारण कई LNG जहाज समय पर बांग्लादेश नहीं पहुंच सके। बाहर से मिलने वाली बिजली की आपूर्ति में कमी ने भी संकट को और गंभीर बना दिया है।

अतिरिक्त डीजल के लिए भारत से मांगी मदद

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए बांग्लादेश अब भारत की ओर देख रहा है। बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्री इकबाल हसन महमूद और भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के बीच हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। महमूद ने भारत से अधिक डीजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Read More

रक्षाबंधन पर UP में बहनों के लिए चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, रोडवेज कर्मचारियों को दी जाएगी बोनस की सुविधा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments