HomeBreaking Newsचंडीगढ़ के ज्वेलर से सोशल मीडिया के जरिए मांगे 5 लाख रुपये,...

चंडीगढ़ के ज्वेलर से सोशल मीडिया के जरिए मांगे 5 लाख रुपये, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का लिया नाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़(Chandigarh) पुलिस ने एक 21 साल के ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को गोल्डी ढिल्लों गिरोह का आदमी बता कर ज्वेलरों को धमकाया और रंगदारी मांगी। आरोपी ने व्हाट्सएप पर व्यापारियों को धमकी भरे मैसेज भेजे और सीधे पांच लाख रुपये की डिमांड कर डाली। जैसे ही शिकायत पुलिस के पास पहुंची टीम ने एक्शन लिया और उसे ढूंढकर तुरंत गिरफ्तार कर लिया

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था आरोपी

आरोपी की पहचान जस्करन सिंह उर्फ कर्ण के तौर पर हुई है। वह पंजाब के बरनाला जिले के धनौला का रहने वाला है और इस वक्त नोएडा में AC मैकेनिक की नौकरी कर रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह आठवीं कक्षा तक ही पढ़ा है और पिछले कुछ वक्त से पैसों की तंगी से जूझ रहा था।

ज्वेलर की शिकायत के बाद पकड़ा गया आरोपी

20 जून 2026 को सेक्टर-17 के एक ज्वेलर को व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गोल्डी ढिल्लों गैंग का सदस्य बताया और पांच लाख रुपये मांगे। साथ ही पैसे न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। ज्वेलर ने फौरन इस बात की पुलिस में शिकायत कर दी।

सोशल मीडिया से मिला था Idea 

मामला दर्ज हुआ तो सेक्टर-17 थाना पुलिस ने तुरंत टेक्निकल जांच शुरू कर दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया, उसने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ सेक्टर-11 फायरिंग की घटना की वीडियो और खबरें देखी थीं। इन खबरों में बार-बार गोल्डी ढिल्लों गैंग का नाम आ रहा था। वह समझ गया कि लोग इस नाम से डरते हैं तो उसने इसी डर का फायदा उठाने की सोची।

इंटरनेट से उसने कुछ ज्वेलर्स के फोन नंबर निकाले, फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए धमकी भरे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसका मकसद था व्यापारियों को डराना और पैसे वसूलना।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस ?

पुलिस ने मोबाइल नंबर और डिजिटल ऐक्टिविटी से छानबीन की। इस दौरान आरोपी की पहचान हो गई और बुधवार को उसे पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है इस पूरी वारदात को जस्करन ने अकेले ही अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह बात साफ हो गई कि इन्हीं मोबाइल फोनों से धमकी के मैसेज भेजे गए थे।

अब दोनों मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं जहां चैट्स, कॉल रिकॉर्ड और बाकी सबूत खंगाले जाएंगे। फिलहाल पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी ने और किन लोगों को ऐसे मैसेज भेजे हैं और कहीं कोई और इसमें शामिल तो नहीं? अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की जानकारी सामने रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में आज से SIR अभियान शुरू, करीब 2.14 करोड़ वोटरों के घर पहुंचेंगे BLO…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments